'द केरल स्टोरी 2' की पहले दिन की तगड़ी कमाई से सब हैरान

By संदीप दाहिमा | Updated: February 28, 2026 16:25 IST2026-02-28T16:18:37+5:302026-02-28T16:25:13+5:30

Next

विवादों के बाद रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई के मामले में धमाल मचा दिया है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.50 करोड़ कमा डाले हैं, हाई कोर्ट का बैन हटते ही मेकर्स ने तुरंत फिल्म को रिलीज कर दिया।

कम शोज के बाद भी फिल्म द केरल स्टोरी 2 अच्छी कमाई कर रही है और पब्लिक इसे देखने सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन और कामख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी द केरल स्टोरी 2 को विवादों का पूरा फायदा मिलता नजर आ रहा है।

'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म को जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है।

फिल्म के पहले पार्ट द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए थे, अब द केरल स्टोरी 2 के पहले दिन के कलेक्शन से लग रहा है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने जा रही है।