The Kerala Story 2 Box Office: 12वें दिन भी थमी नहीं रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही फिल्म

By संदीप दाहिमा | Updated: March 11, 2026 19:17 IST2026-03-11T19:14:48+5:302026-03-11T19:17:05+5:30

Next

विवादों में रहने के बाद रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

द केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर हैं कामाख्या नारायण सिंह और इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म द केरल स्टोरी 2 को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने पहले हफ्ते में करीब 22.34 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की बात करें तो फिल्म ने करीब 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार निभाया है उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने।