श्रीदेवी की प्रेयर मीट में जाह्नवी-खुशी समेत पहुंची ये हस्तियां, देखे तस्वीरें
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 12, 2018 12:38 IST2018-03-12T12:38:37+5:302018-03-12T12:38:37+5:30

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारें साथ हैं।

चेन्नई के अलवरपेट स्थित श्रीदेवी के घर पर प्रेयरमीट आयोजित की गई है।

श्रीदेवी की प्रेयर मीट में कपूर खानदान के साथ-साथ अयप्पन और मारवाह परिवार भी मौजूद है।

इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं।

इस प्रार्थना में ए आर रहमान, सूर्या, संजय कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह भी शामिल हुए।

बता दें श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हुई थी।

27 फरवरी को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया गया था।

28 फरवरी उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में किया गया था।

हाल ही में बोनी कपूर और अनिल कपूर ने उनकी अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित किया गया था।

साउथ इंडियन फिल्मों की जानी- मानी अहस्तियां भी श्रीदेवी की प्रेयरमीट में शामिल हुईं।

















