श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के इंतजार में अनिल कपूर के घर पहुंचे अर्जुन कपूर समेत कई सितारे, देखें तस्वीरें
By धीरज पाल | Updated: February 25, 2018 18:17 IST2018-02-25T18:12:56+5:302018-02-25T18:17:34+5:30

अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को लंदन से भारत लाया जा रहा है।

पार्थिव शरीर के इंतजार में अनिल कपूर के घर फिल्मी सितारों का आगमन होने लगा है। इस मौके पर अर्जुन कपूर भी पहुंच चुके हैं।

इस शोक के मौके पर अनिल कपूर के घर महशूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी पहुंची।

श्रीदेवी के परिवार के सदस्यों के मुताबिक 54 वर्षीय श्रीदेवी को शनिवार रात करीब 11 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था।

बॉलीवुड की 'चांदनी' के नाम से फेमस श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म 'सोलवां सावन' से की थी।

श्रीदेवी ने हिंदी और तमिल फिल्मों के अलावा मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो में वो एक कैमियो के रोल में नजर आएंगी।

















