श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार: अनिल कपूर के घर लगा बॉलीवुड स्टार्स का तांता

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 27, 2018 11:00 IST2018-02-27T11:00:54+5:302018-02-27T11:00:54+5:30

Next

खबर के मुताबिक आज श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत भेजा जा सकता है।

खलीज टाइम्स ने बताया है कि श्रीदेवी के शव को दुबई के सोनापुर में लेप किया जाएगा।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर के आज भारत नहीं पहुंचने की संभावना कम है।

दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के मामले में बोनी कपूर से करीब 16-18 घंटे तक लंबी पूछताछ की है।

रिपब्लिक टीवी की खबर के मुताबिक इतनी लंबी पूछताछ के लिए बोनी कपूर ने रात थाने में ही बिताई है।

दुबई के अखबार खलीज टाइम्स की फ्रंट पेज खबर के अनुसार सरकारी वकील शव का दोबारा पोस्टमार्टम करा सकते हैं।

श्रीदेवी की मृत्यु की खबर आई तो दावा किया गया कि उनकी मौत हृदय गति रोकने (कार्डियाक अरेस्ट) से हुई।

इस समय अनिल कपूर के घर सभी बॉलीवुड स्टार्स आ जा रहे हैं।

श्रीदेवी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह "दुर्घटनावश डूबना" बताई गई है। बाद में दुबई पुलिस ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी।