लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर सलमान खान और अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने जताया शोक

By संदीप दाहिमा | Updated: September 2, 2021 17:36 IST

Open in App
1 / 7
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने शोक जताया है।
2 / 7
धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई भूमिका के लिए 40 वर्षीय अभिनेता को काफी लोकप्रियता मिली थी
3 / 7
अभिनेता को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी।
4 / 7
अचानक हुई मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। कूपर अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा... जिसमें थोड़ा समय लगेगा।
5 / 7
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।
6 / 7
इनके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।
7 / 7
मनोरंजन जगत के कई सितारों ने उनके असमय निधन पर हैरानी जतायी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिपबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच