श्रिया सरन की शादी की तस्वीरें आई सामने, रूसी ब्वॉयफ्रेंड की बनी दुल्हन
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 20, 2018 13:42 IST2018-03-20T13:06:50+5:302018-03-20T13:42:00+5:30

फिल्म 'दृश्यम' फेम एक्ट्रेस श्रिया सरन ने गुप चुप तरीके से अपने रूसी बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है।

इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

खबरों के मुताबिक दोनों की शादी उदयपुर में हुई है।

बता दें श्रिया की शादी में शबाना आजमी, मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी नेहा नजर आए।

वैसे शादी के जोड़े में श्रिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इससे पहले 11 मार्च को प्री-वेडिंग पार्टी भी रखी गई थी।

श्रिया के पति आंद्रेई कोशेचिव नैशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी हैं।

श्रिया आखिरी बार फिल्म 'गायत्री' में ऐक्टर मंचु विष्णु के साथ नजर आई हैं।

















