श्रद्धा कपूर बर्थडे स्पेशल: 32 की हुईं बॉलीवुड की क्यूट स्माइल गर्ल श्रद्धा कपूर, तस्वीरें देख नहीं हटा पाएंगे नजरें

By ललित कुमार | Updated: March 3, 2019 10:12 IST2019-03-03T10:12:55+5:302019-03-03T10:12:55+5:30

Next

अपनी बोल्ड अदाओं और क्यूटनेस से फैंस और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहीं श्रद्धा कपूर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।

श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म 'तीन पत्ती' से डेब्यू किया था, लेकिन श्रद्धा को सही पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी।

या यूं कह लीजिए कि इस फिल्म 'आशिकी 2' के बाद से ही श्रद्धा की किस्मत के तारे लगातार ऊंचाईयों को छू रहे हैं।

आज श्रद्धा का जन्मदिन है इस खास मौके पर उनकी फिल्म 'साहो' का दूसरा टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म में श्रद्धा पहली बार बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी, बता दें यह फिल्म इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।

हाथों में बंदूक लिए और गुस्से भरी आंखों में श्रद्धा का यह लुक काफी इंप्रेसिव नजर आ रहा है।

इस साल भी श्रद्धा चार फिल्मों में अलग-अलग किरदार के साथ हमारे बीच आने वाली हैं। रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में श्रद्धा अपने डांस का जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

छिछोरे: यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। पहली बार श्रद्धा कपूर इस फिल्म में सुशांत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

साइना: बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर अपने स्पोर्टस की स्कील को ऑन स्क्रीन दिखाएंगी।

आखिरी बार श्रद्धा फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आईं थी।

इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और यामी गौतम भी लीड रोल में नजर आए थे।