लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, ‘पठान’ का पहला पोस्टर जारी

By संदीप दाहिमा | Updated: June 25, 2022 15:53 IST

Open in App
1 / 7
अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म उद्योग में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘पठान’ का पहला पोस्टर जारी किया। सोशल मीडिया पर जारी फिल्म के पोस्टर में 56 वर्षीय अभिनेता लंबे बालों और दाढ़ी के साथ हाथ में बंदूक लिए नज़र आ रहे हैं।
2 / 7
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘30 साल और अभी गिनती रूकेगी नहीं, क्योंकि आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। यह पठान के साथ जारी रहेगी। 25 जनवरी, 2023 को यश राज फिल्म्स के 50 साल के सफर का जश्न ‘पठान’ के साथ मनाएं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।’’ फिल्म का निर्देशन ‘वॉर’ और ‘बैंग बैंग’ से मशहूर सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
3 / 7
फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। अभिनेता अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खान का पहली झलक साझा की और हिंदी फिल्म उद्योग में अभिनेता के 30 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। जॉन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘‘दुनिया भर में लाखों दिलों को जीतने के 30 साल। वास्तव में आपके जैसा कोई नहीं है। पठान के रूप में शाहरुख खान का स्वागत है। यह पठान की पहली झलक है।’’
4 / 7
शाहरुख खान ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविजन कार्यक्रम ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ से की थी। उन्होंने दिव्या भारती और अभिनेता ऋषि कपूर के साथ 1992 में ‘दीवाना’ से फिल्मों में कदम रखा था।
5 / 7
इसके बाद ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्में के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता ने ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘देवदास’, ‘स्वदेस’, ‘चक दे! इंडिया’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी सुपरहिट फिल्में कीं। ‘पठान’ के निर्देशक आनंद ने एक बयान में कहा, ‘‘आज शाहरुख खान का दिन है और हमें दुनिया को यह बताने की जरूरत है।
6 / 7
यह टीम ‘पठान’ का शाहरुख को अनगिनत यादों और मुस्कुराहट के लिए धन्यवाद कहने का तरीका है। ‘पठान’ से शाहरुख खान की झलक को सबसे छिपा कर रखा गया था। दुनिया भर के प्रशंसक लंबे समय से उनकी झलक देखने की मांग कर रहे थे और हमारे पास इसे दिखाने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था।’’ यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित, ''पठान'' खान की आखिरी रिलीज़ 'जीरो' (2018) के पांच साल बाद 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
7 / 7
अभिनेता को 2023 में दो और फिल्मों - दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता एटली की एक्शन-मनोरंजक ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘डंकी’ में भी देखा जाएगा। ‘जवान’ फिल्म दो जून, 2023 को और ‘डंकी’ दिसंबर 2023 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं।
टॅग्स :शाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचारमूवी पोस्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच