बर्थडे पर मन्नत के बाहर खड़े फैंस को शाहरुख खान ने दिया नायाब तोहफा, देखें खूबसूरत तस्वीरें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 2, 2018 10:58 IST2018-11-02T10:58:19+5:302018-11-02T10:58:19+5:30

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं

किंग खान देर रात फैंस के सामने आए, इस मौके पर देशभर से हजारों फैंस उनके घर उन्हें बधाई देने पहुंचे हैं। दरअसल रात से ही उनके बंगले मन्नत के बाहर फैंस जमा हो गए थे।

उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस से उनकी दुआएं कुबूल की।

रात के 12 बजे फैंस से मिलने के लिए बाहर आकर उन्होंने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है।

इस दौरान वह काफी खुश लग रहे थे।

शाहरुख ने रात में ही फैंस से मिलने के बाद घर वालों के साथ बर्थडे मनाया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं जिसमें गौरी खान उन्हें केक खिला रही हैं।

शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर सेलिब्रेशन, पार्टी और उनके घर मन्नत के बाहर फैन्स के हुजूम लगता है।

















