PHOTOS: स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी का ऑफिशल ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: October 2, 2020 17:17 IST2020-10-02T17:17:36+5:302020-10-02T17:17:36+5:30

Next

स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी का ऑफिशल ट्रेलर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। ट्रेलर आते ही छा गया है।

ये बेवसीरीज हंसल मेहता की है। जो 9 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

इस वेब सीरीज के चर्चा में होने का कारण यह है कि ये असली स्कैम पर बेस्ड है। इतना ही नहीं ऐसा स्कैम जिसने 80-90 के दशक में पूरा शेयर मार्केट हिल गया था। ऐसा घोटाला जिसमें 5000 करोड़ रुपये की हेराफेरी थी।

इस वेब स्टोरी में हर्षद शांति लाल मेहता की कहानी को दिखाया गया है। जो जीरो से हीरो बनाता है।इसके बाद फिर बन गया भारत का सबसे बड़ा घोटालेबाज।

कहानी में 80-90 के बैकड्रॉप पर बनी है। इसमें हर्षद मेहता एक ऐसे इंसान है जो इतिहास बनाना चाहता था। उसको लगता है कि शेयर मार्केट इतना गहरा कुआं है जो पूरे देश के पैसे की प्यास बुझा सकता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब 40 रुपये लेकर मुंबई आया हर्षद कैसे BSE के बच्चन बन जाता है। इन सबके पीछे था उसका मास्टरमाइंड और 5000 करोड़ रुपये का स्कैम।

वह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के काम करने के तरीके की कमियां पहचानता है और BSE का Big Bull बन जाता है।