SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 7: सत्यप्रेम की कथा ने 7वें दिन कमाए इतने करोड़, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन
By संदीप दाहिमा | Updated: July 6, 2023 19:28 IST2023-07-06T19:25:35+5:302023-07-06T19:28:50+5:30

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म अब थोड़ी धीमी नजर आ रह है।

फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़, दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 10.1, चौथे दिन 12.15 करोड़, पांचवे दिन 4.21 करोड़, छठे दिन 4.05 करोड़ और 7वें दिन अब तक 3.85 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं फिल्म की टोटल कमाई अब तक 50.61 करोड़ है जो मेकर्स के लिए अच्छी खबर है।

















