सान्या मल्होत्रा को लॉकडाउन के दौरान घर में चटनी बनाना पड़ा महंगा, हुई गंभीर घटना, जाना पड़ा अस्पताल
By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 15:17 IST2020-05-31T15:17:21+5:302020-05-31T15:17:21+5:30

आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सान्या मल्होत्रा को लॉकडाउन में घर में चटनी बनाना महंगा पड़ गया।

दरअसल, चटनी बनाते समय एक छोटी सी लापरवाही के कारण उन्हें गंभीर चोट आ गई।

14 मई को उनके हाथ की छोटी उंगली में गंभीर चोटें लग गईं, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट में इस घटना के बारे में जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्लेंडर में चटनी बनाते समय उनके साथ यह हादसा हो गया।

लॉकडाउन के दौरान जब यह घटना घटी उस समय सान्या घर में अकेली थीं।

इस घटना के बाद सान्या मल्होत्रा का बहुत ज्यादा खून बह गया और वह बेहोश होने लगीं।

इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को घर बुलाया। फिर एक और दोस्त की मदद से उन्हें जल्दी से अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल ने एक्ट्रेस का सबसे पहले कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वह नेगेटिव पाई गईं। फिलहाल अब वह ठीक हैं।

















