श्रद्धा कपूर ने धूमधाम से फैमिली के साथ किया गणपति विसर्जन, Pics में ट्रेडिशनल लुक
By ललित कुमार | Updated: September 4, 2019 12:28 IST2019-09-04T12:28:02+5:302019-09-04T12:28:02+5:30

इस पूरे देश में गणपति विसर्जन का उत्साह शुरू हो गया है और हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी फैमिली के साथ बड़ी धूमधाम से गणपति विसर्जन किया।

श्रद्धा के साथ गणपति विसर्जन में उनके पापा शक्ति कपूर और मां शिवांगी कपूर और भाई भी मौजूद रहे।

श्रद्धा कपूर की ट्रेडिशनल ड्रेस में ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

श्रद्धा की हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'साहो' रिलीज़ हुई है।

इसी फिल्म से श्रद्धा ने साउथ सिनेमा में भी अपना डेब्यू किया है।

श्रद्धा के साथ फिल्म में साउथ एक्टर प्रभास लीड रोल में हैं।

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

श्रद्धा जल्द ही फिल्म 'छिछोरे' में नजर आएंगी।















