Pics: फैंस की बेकाबू भीड़भाड़ में मलाइका अरोड़ा का ख्याल रखते नजर आए अर्जुन कपूर
By ललित कुमार | Updated: November 8, 2018 09:37 IST2018-11-08T09:37:00+5:302018-11-08T09:37:00+5:30

अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर हाल ही में मुंबई एक रेस्तरां के बार डिनर डेट के बाद नजर आए।

इन तस्वीरें में आप साफ़ देख सकते हैं किस तरह अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा का फैंस की भीड़भाड़ के बीच ख्याल रखते नजर आ रहे हैं।

दोनों की ये सभी तस्वीरें मीडिया में आते ही तेजी से वायरल हुईं, खबरों की माने तो दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

आखिरी बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में नजर आए थे, अर्जुन कपूर इस शो में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का प्रमोशन करने आए थे।

दिवाली से एक शाम पहले भी दोनों हाथों में हाथ डाले डिनर डेट नजर आए अर्जुन और मलाइका ने सभी का ध्यान अपनी तरह खिंचा है।

इस दौरान दोनों के फैंस सेल्फी लेने के लिए बेकाबू होते हुए भी नजर आए, बता दें अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक खुलकर किसी के सामने एक्सेप्ट नहीं किया है।

















