रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे जॉन अब्राहम, मौनी रॉय भी होंगी साथ
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: June 15, 2018 16:27 IST2018-06-15T16:19:59+5:302018-06-15T16:27:06+5:30

जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ यानि रोमियो अकबर वाल्टेर का मुहूर्त शूट हुआ।

इसमें जॉन अब्राहम रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में जॉन, जवानी से बुढ़ापे तक के अलग-अलग लुक में नज़र आयेंगे।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मौनी रॉय भी नज़र आएंगी।

फिल्म में उनके अलावा जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर भी अहम रोल अदा करते नज़र आने वाले हैं।

इस फिल्म को रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म का पहला शेडयूल 17 जून 2018 से शुरू होगा।

जॉन से पहले इस रोल को सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे। किसी वजह से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।

















