RARKPK Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर रणवीर-आलिया की फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
By संदीप दाहिमा | Updated: July 31, 2023 13:04 IST2023-07-31T13:04:12+5:302023-07-31T13:04:12+5:30

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कल 28 जुलाई को रिलीज हो गई है।

वीकेंड पर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है।

फिल्म ने शनिवार को 16.5 करोड़ का बिजनस किया है और रविवार को 18 करोड़ का।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने तीन दिनों में 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इस रोमांटिक स्टोरी का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अलिया के साथ सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं।

















