Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देनें पहुंचे बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरें
By संदीप दाहिमा | Updated: April 30, 2020 16:06 IST2020-04-30T16:00:12+5:302020-04-30T16:06:46+5:30

ऋषि कपूर की मौत की खबर सभी के लिए दिल दुखा जाने वाली थी।

दो दिन में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपने दो दिग्गज सितारे, इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया।

लॉकडाउन के बीच जहां इस समय एक साथ इकट्ठा होने की परमिशन नहीं हैं वहीं इरफान खान की आखिरी यात्रा में सिर्फ 15 से 20 लोग ही शामिल हुए।

वहीं ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के सितारों का और उनके करीबी लोगों का आना जारी हो गया है।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था।

11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था।

उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं।

और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे।

















