रिया चक्रवर्ती बर्थडे स्पेशल: 27 की हुईं रिया, इन दिनों कर रही हैं इस बॉलीवुड एक्टर को डेट!

By ललित कुमार | Updated: July 1, 2019 07:25 IST2019-07-01T07:25:00+5:302019-07-01T07:25:00+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं, रिया का जन्म 1 जुलाई 1992 को बैंगलोर में हुआ था।

रिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से की थी।

इस फिल्म में रिया के साथ लीड रोल में हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम लीड रोल में थे।

इस फिल्म के बाद रिया बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म 'सोनाली केबल' में अली फज़ल के साथ दिख थीं।

रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी तीन दिवा से की थी।

रिया आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'जलेबी' में नजर आईं थी।

रिया इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।

खबरों की मानें तो रिया और सुशांत इस समय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सनोली अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं।

रिया ने साल 2012 मे तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से एक्टिंग करियर का डेब्यू किया था।