लाइव न्यूज़ :

Azaad: पहली फिल्म आजाद से छाई रवीना टंडन की बेटी राशा, कही ये बात...

By संदीप दाहिमा | Updated: January 17, 2025 20:20 IST

Open in App
1 / 7
अभिनेत्री राशा थडानी का कहना है कि अभिनय के प्रति उनका लगाव धीरे-धीरे बढ़ा है और वह फिल्म ‘आजाद’ के जरिये अपनी मां रवीना टंडन और नाना रवि टंडन की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
2 / 7
रवीना टंडन और फिल्म वितरक अनिल थडानी की बेटी राशा थडानी अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमन देवगन के साथ नजर आएंगी। फिल्म में अमन के मामा सुपरस्टार अजय देवगन भी हैं।
3 / 7
यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अभिनेत्री राशा (19) ने कहा कि वह इस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहती हैं। थडानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह विरासत मुझे अपने नाना से मिली है और भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं इसे आगे ले जाऊं और उन्हें गौरवान्वित करूं।
4 / 7
इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है और मुझे लगता है कि मैं लोगों का दिल जीत सकती हूं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपनी मां से कोई सलाह मिली तो थडानी ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें निर्देशक पर भरोसा करने को कहा था।
5 / 7
थडानी ने बताया कि बचपन में वह अक्सर आईने में देखती थीं और अभिनय करने का अभ्यास करती थीं। उन्होंने बताया, ‘‘अभिनय मेरा धीरे-धीरे पसंदीदा बन गया है। मेरी मां हमेशा जानती थी कि मैं यही करने जा रही हूं।
6 / 7
वह मुझे घर पर ये सब करते हुए देखती थीं। जब मैं पांच साल की थी, तब वह मुझे कथक की कक्षाओं में ले जाती थीं और मुझे याद है कि मैं रोती थी क्योंकि सभी लोग मुझसे बहुत बड़े थे...
7 / 7
मुझे उन कक्षाओं में जाने से बहुत डर लगता था। मैंने आठ या नौ साल की उम्र में भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी भाग लेना शुरू कर दिया था।
टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!