Simmba Trailer Release: शादी के बाद रणवीर सिंह का दमदार पुलिस अवतार फैंस के उड़ा देगा होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2018 13:47 IST2018-12-03T13:47:12+5:302018-12-03T13:47:12+5:30

Next

अगर ट्रेलर की बात की जाए तो ये बेहद शानदार है। इसकी शुरुआत होती है सिंघम फिल्म की कहानी से, जिसके एक बच्चे का बड़े का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद पर्दे पर शानदार वापसी की है। उनकी आगामी फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

सारा ट्रेलर में एक दो सीन के लिए ही नजर आई हैं, उनका इस फिल्म लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

फैंस के लिए रणवीर सिंह और सारा अली खान की लव केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखना बेहद खास होगा।

सोनू सूद इस फिल्म में जबरदस्त निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं।

रणवीर फिल्म में जनता की भलाई करने वाले पुलिसवाले के किरदार में नजर आ रहे हैं।

शुरुआत रणवीर सिंह के पुलिसवाले फनी किरदार से। लेकिन स्टोरी में मोड़ तब आता है, जब उनकी एक मुंहबोली बहन का रेप हो जाता है और उसके उसको इंसाफ दिलाने लिए पैसा कमाने के लिए पुलिसवाला बने रणवीर का जमीर जागता है।

फिल्म 'सिंबा' तमिल फिल्म 'टेंपर' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में रणवीर एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशित की है तो वहीं प्रोड्यूस करण जौहर और रोहित शेट्टी ने किया है।

ट्रेलर का लास्ट सीन फैंस को खींचेगा जिसमें अजय देवगन सिंघम वाली एंट्री में एक सीन के लिए नजर आएंगे।