'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर मचा सकती है तूफान, रिलीज से पहले 60 करोड़ एडवांस बुकिंग
By संदीप दाहिमा | Updated: March 14, 2026 16:02 IST2026-03-14T15:56:19+5:302026-03-14T16:02:41+5:30

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है, रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ओपनिंग डे पर 150 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

वहीं फिल्म मेकर्स के अनुसार धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड टारगेट 200 करोड़ का बताया जा रहा है।

फिल्म धुरंधर का पंजाबी गाने 'आरी-आरी' हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें एक बड़ा क्लाइमैक्स हिंट छिपा बताया जा रहा है।

फैंस के अनुसार कहानी में जसकीरत सिंह रंगी अपनी पहचान छिपाकर पाकिस्तान के ल्यारी पहुंच सकता है और क्लाइमैक्स में बड़ा ट्विस्ट लेकर भारत लौटेगा।

फिल्म की शुरुआत बेहद दमदार बताई जा रही है, वहीं फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम की एंट्री एक हॉस्पिटल सीन से होगी।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर 2 कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जैसे ओपनिंग डे कलेक्शन, वीकेंड कमाई और कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड शामिल हैं।















