रणवीर-दीपिका ने शादी की पहली सालगिरह पर तिरूपति बालाजी का लिया आशीर्वाद, देखें लेटेस्ट फोटो

By संदीप दाहिमा | Updated: November 14, 2019 11:51 IST2019-11-14T11:51:32+5:302019-11-14T11:51:32+5:30

Next

आज 14 नवंबर को बॉलीवुड की फेमस जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की पहली सालगिरह है।

इस मौके पर दीपिका और रणवीर तिरूपति बालाजी के दर्शन के लिए पहुच गए हैं।

आज ही दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर दर्शन की पहली तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर पोस्ट करते हुए दीपिका ने लिखा है, "भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद के लिए पहुंचे हैं, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत शुक्रिया"

दीपिका और रणवीर इस मौके पर ट्रेडिशनल ड्रेस में दिख रहे हैं।

रणवीर सिंह ने शेरवानी पहनी हुई है जो की ऑफ व्हाइट कलर की है।

दीपिका की बात करें तो उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है और काफी ज्यादा ज्वेलरी भी पहनी है।

बॉलीवुड की इस फेमस जोड़ी ने पिछले साल ही इटली के लेक कोमो में शादी की थी।