राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने दी बर्थडे पर बधाई, देखें दोनों की रोमांटिक तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: August 31, 2020 17:28 IST2020-08-31T17:28:02+5:302020-08-31T17:28:02+5:30

Next

न्यूटन, बरेली की बर्फी, शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव फिलहाल सफलता के शिखर पर हैं। आज राजकुमार का जन्मदिन है, तो आइए जानें उनकी प्रेम कहानी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सभी जानते हैं कि राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा काफी समय से रिलेशन में हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर पत्रलेखा ने राजकुमार राव की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे, एक खूबसूरत दिल वाले गोल्डन ब्वॉय, शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए कि रसोड़े में कौन था'। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस जोड़े ने कभी भी अपने रिश्ते को किसी से नहीं छिपाया और दोनों ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

साल 2014 में सिटी लाइट फिल्म में साथ में काम करने के बाद से दोनों का रिश्ता और भी गहरा हो गया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा कर दिया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

राजकुमार राव का जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

राजकुमार ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में की गैंग ऑफ वासेपुर 2, काई पो चे, शाहिद और न्यूटन। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर एक्राटर जकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

देखें बर्थडे बॉय राजकुमार राव की लाइफ की कुछ रोमांटिक तस्वीरें। (फोटो: इंस्टाग्राम)