रफ्ता रफ्ता गाना हुआ रिलीज: सलमान, धर्मेंद्र, रेखा, सोनाक्षी, सनी-बॉबी ने लगाए जमकर ठुमके
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 24, 2018 16:06 IST2018-08-24T16:06:49+5:302018-08-24T16:06:49+5:30

यमला पगला दीवाना फिर से का नया गाना 'रफ्ता रफ्ता मेडले' आज मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने में सलमान, धर्मेंद्र, रेखा, सोनाक्षी, सनी-बॉबी सभी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

बता दें देओल फैमिली की यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इस गाने को सोनाक्षी सिन्हा, विशाल मिश्रा, जोर्डी पटेल, दिशा शर्मा और आकाश ओझा ने अपनी आवाज दी है।

ट्रेलर में आप पहले ही सलमान खान की एंट्री देख चुके हैं, जिसमें वो अपने आप को मस्ताना बताते हैं।

बता दें इस फिल्म एक गाना लिटिल लिटिल भी रिलीज़ किया जा चुका है और इस गाने को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है।

इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर सलमान खान, रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी।

'यमला पगला दीवाना' का पहले पार्ट 2011 में आया था, इसके बाद इसका दूसरा पार्ट 2013 और अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट इस साल रिलीज होने जा रहा है।

इस फिल्म का निर्देशन पंजाबी फिल्ममेकर नवनीत सिंह ने किया है।


















