PS 2 Box Office Collection: ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की कमाई 300 करोड़ के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: May 9, 2023 13:18 IST2023-05-09T13:15:22+5:302023-05-09T13:18:34+5:30

Next

फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' का दूसरा भाग 28 अप्रैल को पांच भाषाओं तमिल, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुआ था।

मणिरत्नम के प्रोडक्शन बैनर 'मद्रास टॉकीज' ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘पोन्नियिन सेलवन-2 ने 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई करके दुनियाभर में धूम मचा दी है।’’

लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 के इसी नाम के लोकप्रिय तमिल उपन्यास पर आधारित है।

इस फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्ति, जयम रवि, त्रिशा, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज सहित कई अन्य कलाकार हैं।

इससे पहले इस फिल्म का पहला भाग सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था।