प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर के सूट में बरपाया कहर, विदेश में रहकर भी नहीं भूलीं भारतीय सभ्यता
By ललित कुमार | Updated: August 11, 2019 16:44 IST2019-08-11T16:44:42+5:302019-08-11T16:44:42+5:30

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का व्हाइट एंड ब्लैक कलर के शूट में बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका के एक इवेंट में पहुंची, जहां उनका इस तरह का बोल्ड अंदाज देखने को मिला।

प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट के दौरान मीडिया मीडिया के सामने नमस्ते करते हुए रूबरू हुईं।

प्रियंका अक्सर अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

हाल ही में प्रियंका की ब्राउन कलर के स्विमसूट में पूल पार्टी करते हुए कई पिक्स इंटरनेट पर वायरल हुई थीं।

इस इवेंट के दौरान प्रियंका ने अपने स्टाइलिश अंदाज में कई तरह के पोज दिए।

प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ लीड रोल में फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगी।

















