प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से मिलने पहुंची बहन परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट, देखें तस्वीरें
By ललित कुमार | Updated: November 27, 2018 13:23 IST2018-11-27T13:23:53+5:302018-11-27T13:23:53+5:30

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद फैंस बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में प्रियंका और निक दोनों को जुहू में डिनर डेट एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया गया है।

इस डिनर डेट के दौरान प्रियंका शाइनिंग ड्रेस में और निक ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट में नजर आए। बता दें इन दिनों प्रियंका और निक की शादी की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है।

प्रियंका और निक से मिलने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी जुहू में रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुईं।

ब्लू कलर की इस ड्रेस में आलिया हमेशा की तरह बोल्ड अंदाज में नजर आईं।

परिणीति चोपड़ा भी अपने होने वाले जीजा यानि निक और बहन प्रियंका से मिलने पहुंची।

















