प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश लुक अपकमिंग फिल्म 'The Sky Is Pink' के प्रीमियर पर आया नजर, देखें Pics
By ललित कुमार | Updated: September 8, 2019 10:33 IST2019-09-08T10:32:45+5:302019-09-08T10:33:05+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ लीड रोल में बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर नजर आएंगे।

प्रियंका हाल ही में Toronto International Film Festival (TIFF) में अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रीमियर में पहुंची।

इस दौरान प्रियंका ब्राउन की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

प्रियंका के फैंस भी उनकी इस फिल्म का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं।

हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म में अपने लुक को लेकर एक तस्वीर भी शेयर की है।

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रीमियर 13 सितम्बर को शेड्यूल किया गया है।

प्रियंका और फरहान की यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ की जाएगी।

इस फिल्म में जायरा वसीम भी लीड रोल में नजर आएंगी। टोरंटो में फैंस को ऑटोग्राफ देती दिखीं प्रियंका। (सभी तस्वीरें: इंस्टाग्राम)

















