राजस्थान के उम्मेद महल की खूबसूरती देखने के बाद जान जाएंगे कि प्रियंका और निक क्यों कर रहे हैं यहां शादी, देखें तस्वीरें
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2018 10:57 IST2018-11-22T10:57:26+5:302018-11-22T10:57:26+5:30

दीपिका और रणवीर के बाद प्रियंका और निक भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर है कि दो दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करेंगे।

इस भवन की खुबसूरती के बीच प्रियंका और निक शाही अंदाज में शादी करेंगे।

जोधपुर के इस भवन का दुनिया का छठवां सबसे बड़ा महल कहा जाता है, जिसका नाम महाराज उम्मेद सिंह के नाम पर रखा गया है।

महल में कुल 347 कमरे हैं, जिन्हें तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसमें से एक हिस्सा ताज होटल का है, दूसरे में फैमिली म्यूजियम है।

इस महल को बनाने में उन्हीं पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है जिनसे ताजमहल का निर्माण हुआ था।

इस महल का हर कमार पारंपरिक सजावट और आधुनिक सुविधाओं का खूबसूरत मेल है।


इन कमरों के प्राइज ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है बल्कि आपको फोन करके इस महल के कमरों का रेट पता करना होगा।

हर कोने से इस महल की खूबसूरती देखते ही बनती है। शायद इसीलिए प्रियंका और निक इस महल में शादी कर रहे हैं।

पूरा महल 26 एकड़ के बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

















