रंगमंच और हिन्दी सिनेमा के 'सिकंदर' पृथ्वीराज कपूर की जयंती पर जानिए उनसे जुड़े 5 तथ्य
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2018 10:36 IST2018-11-03T10:36:01+5:302018-11-03T10:36:01+5:30

पृथ्वीराज कपूर का जन्म तीन नवंबर 1906 को ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत में हुआ था।

पृथ्वीराज ने पेशावर में थिएटर की दुनिया से अभिनय की शुरुआत की। 1928 में वो बॉम्बे आ गये।

भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा में पृथ्वीराज कपूर को सहायक अभिनेता की भूमिका मिली थी।

1941 में आई सोहराब मोदी की फिल्म सिकंदर के लीड रोल में पृथ्वीराज को रातोंरात स्टार बना दिया।

फ़िल्मों से मशहूर हुए पृथ्वीराज कपूर को रंगमंच से बेहद प्यार था। उनका शुरू किया पृथ्वी थिएटर आज भी जिंदा है। इसे अब उनकी पोती संजना कपूर संचालित करती हैं।

पृथ्वीराज कपूर भले ही अपने समय के सबसे बड़े स्टार में एक रहे हों लेकिन 21वीं सदी में उन्हें ज्यादातर के आसिफ की फिल्म मुगल-ए-आजम में निभाए अकबर के किरदार के लिए पहचाना जाता है।

पृथ्वीराज कपूर अपने बेटे राज कपूर और पोते रणधीर कपूर के साथ। रणधीर की बेटियाँ करिश्मा और करीना कपूर भी अभिनेत्रियाँ हैं।

















