वरुण धवन ने मुंबई में हुए इवेंट के दौरान स्टेज पर की जमकर मस्ती, देखें तस्वीरें

By ललित कुमार | Updated: April 16, 2019 17:08 IST2019-04-16T17:08:53+5:302019-04-16T17:08:53+5:30

Next

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, इसके बाद वरुण अपने बिजी शेड्यूल से समय निकल लक्स कोजी के नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च में नजर आए।

इस दौरान वरुण धवन ने स्टेज पर खूब मस्ती की और अपनी शानदार बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण एक बार फिर फिल्म 'कलंक' में आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में वरुण और आलिया के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

करण जौहर के बैनर तले बनी यह फिल्म कल यानि 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म के अलावा वरुण इन दिनों फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं।

इस फिल्म में वरुण धवन बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

आखिरी बार वरुण फिल्म 'सुई धागा' में नजर आए थे।

फिल्म में उनके साथ लीड रोल अनुष्का शर्मा नजर आईं थी।