'स्लो मोशन' के बाद दिशा पाटनी के इस लुक ने फैंस को किया घायल, देखें लेटेस्ट Pics
By ललित कुमार | Updated: April 26, 2019 09:10 IST2019-04-26T09:10:36+5:302019-04-26T09:10:36+5:30

दिशा पाटनी इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कल यानि 25 अप्रैल इस फिल्म का पहला गाना 'स्लो मोशन' मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

दिशा पाटनी हाल ही मुंबई के वर्सोवा में मड आइलैंड में कैजुअल लुक के साथ दिखीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी की फिल्म 'भारत' में उनके साथ सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

दिशा पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगे, सिर्फ इतना ही नहीं दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल ईद के खास मौके पर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

दिशा फिल्म 'भारत' के अलावा जल्द फिल्म मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में दिशा के साथ लीड रोल में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू होंगे।

आखिरी बार दिशा फिल्म 'बागी 2' में दिखीं थी।

इस फिल्म में दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल थे।

















