Photos:आदित्य रॉय कपूर, एली अवराम और दिशा पाटनी मुंबई के जुहू में हुईं स्पॉट

By ललित कुमार | Updated: March 5, 2019 17:21 IST2019-03-05T17:21:14+5:302019-03-05T17:21:14+5:30

Next

दिशा पाटनी हाल ही मुंबई के जुहू में कैजुअल लुक में नजर आईं, इन दिनों दिशा अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग के चलते बिजी चल रही है। इस फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा सलमान खान, कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं।

फिल्म 'भारत' के अलावा दिशा जल्द ही फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और अनिल कपूर नजर आएंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में रिवेंज ड्रामा के साथ-साथ रोमांटिक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।

एली अवराम का बोल्ड अंदाज इस दौरान मुंबई के जुहू में नजर आया। एली अक्सर मुंबई की सड़कों पर अपना जलवा दिखाती नजर आ ही जाती हैं।

एली अवराम ने बॉलीवुड में डेब्यू मनीष पॉल की फिल्म 'मिकी वायरस' से किया था। इस फिल्म का निर्देशन कामायनी जॉर्ज ने किया था।

हाल ही में एली ने अरशद वारसी की फिल्म 'फ्रॉड सैंया' में छम्मा छम्मा सॉन्ग पर आइटम नंबर भी किया था।

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' के लिए जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

इसके अलावा आदित्य जल्द ही फिल्म 'मलंग' में दिशा पाटनी के साथ लीड रोल में बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।