बांद्रा में दिखीं 'जन्नत 2' गर्ल ईशा गुप्ता, Pics में देखें क्यूट अंदाज
By ललित कुमार | Updated: May 5, 2019 09:34 IST2019-05-05T09:34:25+5:302019-05-05T09:34:25+5:30

बॉलीवुड में फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू कर चुकी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर मुंबई के बांद्रा में जूस कैफे के बाहर दिखीं।

ईशा बॉलीवुड में कई बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें अभी भी सही पहचान बॉलीवुड में नहीं मिली है।

'जन्नत 2' से डेब्यू करने के बाद ईशा फिल्म 'राज 3डी' में एक बार फिर इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं थी।

आखिरी बार ईशा फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आईं थी।

इस फिल्म में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर समेत कई स्टार्स लीड रोल में थे।

खबरों के मुताबिक ईशा जल्द ही 'हेरा फेरी 3' में फैंस को एक बार फिर एंटरटेन करती दिखेंगी।

इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि ईशा लंदन के फुटबॉल क्लब आर्सेनल की ब्रांड एंबैसडर भी रह चुकी हैं।

















