Photos: जाह्नवी कपूर और विद्या बालन-सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ हुईं बांद्रा में स्पॉट
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 16, 2018 16:00 IST2018-08-16T16:00:13+5:302018-08-16T16:00:13+5:30

धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर हाल ही में मुंबई के बांद्रा में ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आईं।

फिल्म धड़क की सफलता के बाद अब जाह्नवी करण जौहर की फिल्म 'तख़्त' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेड़नेकर और अनिल कपूर नजर आएंगे।

इसके बाद बात करें विद्या बालन की तो वो भी अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ बांद्रा में नजर आईं।

विद्या बालन को आखिरी बार 'तुम्हारी सुलू' में देखा गया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही इतनी सफल न रही हो, लेकिन उनकी एक्टिंग को सभी सराहा था।

















