रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की लव स्टोरी 'जलेबी' का पहला गाना 'पल' हुआ रिलीज़

By ललित कुमार | Updated: September 14, 2018 12:37 IST2018-09-14T12:37:34+5:302018-09-14T12:37:34+5:30

Next

रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की फिल्म 'जलेबी' का पहला गाना 'पल' आज मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ किया जा चूका है, इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।

बता दें वरुण मित्रा इस फिल्म से ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने यह गाना गया है।

इस गाने में आप रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की लव केमिस्ट्री देख सकते हैं।

इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रड्यूस किया है।

रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज ने किया है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने से पहले इसका पोस्टर भी खूब चर्चा में रहा था।