O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़
By संदीप दाहिमा | Updated: February 19, 2026 14:52 IST2026-02-19T14:45:58+5:302026-02-19T14:52:43+5:30

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार पकड़ रही है।

फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं।

फिल्म ने 6 दिनों में 43.85 करोड़ रुपये की कमाई की है और मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ से अपना खाता खोला था और फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

शहीद कपूर ने फिल्म में उस्तरा नाम के किलर के रोल निभाया है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

वहीं फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिल रहा है, फिल्म की कहानी दमदार है जो दर्शकों को सिनेमाघरों पर खींच कर ला रही है।















