O Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई
By संदीप दाहिमा | Updated: February 25, 2026 13:00 IST2026-02-25T12:55:52+5:302026-02-25T13:00:42+5:30

बॉलीवुड फिल्म ओ रोमिओ से शहीद कपूर ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।

दर्शकों को फिल्म ने शहीद कपूर का उस्तरा वाला किरदार काफी पसंद आया है।

12वें दिन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं फिल्म अब तक भारत में 59 करोड़ के पार पहुंच गई है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सीधा किसी फिल्म से कॉम्पिटीशन नहीं मिला है, लेकिन कमाई घीमी देखकर मेकर्स को चिंता है।

फिल्म ओ रोमिओ में शहीद कपूर के साथ कई बड़े सितारे हैं जैसे तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी।

फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को लेकर मेकर्स ने बताया था की फिल्म 100 करोड़ के पार पहुंच गई है।















