शाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़
By संदीप दाहिमा | Updated: March 6, 2026 21:17 IST2026-03-06T21:14:07+5:302026-03-06T21:17:48+5:30

वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म O Romeo बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती नजर आ रही है।

शाहिद कपूर फिल्म में उस्तरा के किरदार में हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

होली के दौरान फिल्म ने अच्छी कमाई की मगर अब तीसरे गुरुवार को इसका कलेक्शन एक बार फिर गिर गया।

फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर के साथ त्रिप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

ओ रोमियो का पहले हफ्ते का कलेक्शन: 47.1 करोड़ रुपये।

फिल्म के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 14.45 करोड़ रुपये, वहीं 21वें दिन फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 56 लाख रुपये बताया जा रहा है।















