नोरा फतेही का ग्रे गाउन में सोशल मीडिया पर दिखा ग्लैमरस अवतार, वायरल तस्वीरें बटोर रही हैं सुर्खियां
By शैलेश कुमार भक्त | Updated: April 1, 2021 09:43 IST2021-04-01T09:39:02+5:302021-04-01T09:43:53+5:30

हाल ही में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नोरा फतेही का लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों में नोरा फतेही ग्रे गाउन ड्रेस में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही के फैंस उनकी ग्लैमरस तस्वीरों पर बहुत प्यार बरसा रहे हैं।

नोरा फतेही का मोरक्को में जन्मी एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। नोरा ने अपनी मेहनत और खूबसूरती के दम पर आज बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है।

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

नोरा मॉडल और अभिनेत्री के अलावा एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी है। नोरा ने कई आइटम सांग पर डांस किया है, जैसे साकी साकी, दिलबर, कमरिया आदि।

नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी।

उसके बाद वह तेलुगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक 2 और बाहुबली में भी नजर आ चुकी हैं।

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 24.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

















