अंगद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया संग इंस्टा पर रोमांटिक अंदाज में शेयर की तस्वीरें
By ललित कुमार | Updated: April 20, 2019 19:21 IST2019-04-20T19:21:35+5:302019-04-20T19:21:35+5:30

अंगद बेदी और नेहा धूपिया अक्सर एक दूसरे के साथ कई बार अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, अब हाल ही में अंगद ने अपने इंस्टा पर पत्नी नेहा संग बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

इन सभी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है।

नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को एक बच्ची (मेहर धूपिया बेदी) को जन्म दिया।

नेहा और अंगद ने पिछले साल 10 मई को गुपचुप तरीके से शादी की थी।

इसके बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

खबरों की मानें तो नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

नेहा के इंस्टाग्राम पर जहां 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं वहीं अंगद को इंस्टाग्राम पर 3 लाख 10 हजार फैंस फॉलो करते हैं।

इस तस्वीर में दोनों की लव केमिस्ट्री को बखूबी देखा जा सकता है।

















