प्रियंका -निक की वेडिंग अटेंड करने पंहुचा पूरा अंबानी परिवार, देखें तस्वीरें

By ललित कुमार | Updated: December 1, 2018 16:30 IST2018-12-01T16:30:50+5:302018-12-01T16:30:50+5:30

Next

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां पूरे जोरो पर हैं, इस दौरान अंबानी फैमिली प्रियंका-निक की वेडिंग अटेंड करने जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस पहुचें हैं।

प्रियंका और निक के वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा संग जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आए।

बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे। शादी हिंदू और क्रिश्च‍ियन दोनों रीति रिवाजों से होगी।

आपको बता दे मेहमान अपने साथ कैमरे वाले मोबाइल फोन लेकर वेन्यू पर नहीं जा सकेंगे।

उनका फोन लेकर उन्हें एक टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसके आधार पर वे शादी की सारी रस्में खत्म होने के बाद अपना फोन वापस ले सकेंगे।