Mardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड
By संदीप दाहिमा | Updated: February 2, 2026 19:12 IST2026-02-02T19:02:09+5:302026-02-02T19:12:36+5:30

Mardaani 3 Box Office Day 3: रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म मर्दानी 3 दर्शकों को पसंद आ रही है, फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 26.70 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

वहीं फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई की है।

भारत में मर्दानी 3 ने तीन दिनों में करीब 17.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं फिल्म मर्दानी 3 के बजट की बात करें तो फिल्म करीब 60 करोड़ रुपये में बनी थी।

फिलहाल फिल्मे में अपने बजट का आधी कमाई कर ली है और दूसरे वीकेंड पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है।

बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 3 की सीधी टक्कर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 से है।















