'मलंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार लुक में नजर आए आदित्य-दिशा और अनिल कपूर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 6, 2020 15:56 IST2020-01-06T15:56:23+5:302020-01-06T15:56:23+5:30

अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू स्टारर फ़िल्म 'मलंग' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।

फ़िल्म के ट्रेलर में एक दो नहीं, बल्कि कुल चार किलर हैं।

इन सभी को किसी ना किसी की हत्या करनी है। ट्रेलर के रिलीज़ से ही फ़िल्म का शानदार माहौल बनता दिख रहा है।

फ़िल्म के ट्रेलर को अनिल कपूर ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया

इसकी शुरुआत एक डायलॉग्स से होता है। इसमें नरेशन में कहा जाता है, 'तुमें पता है हम तीनों एक जैसे हैं, सारे किलर्स।

इसके बाद आदित्य का किरदार 'जोकर' के योनिक फिनिक्स के किरदार जैसे मॉस्क में नजर आता है।

पहले ही सीन से ट्रेलर अपने प्लॉट पर सेट दिखता है। इसकी शुरुआत ही जोकर के कपड़ो से होती है।

ट्रेलर में बैकग्राउंड में एक तेज़ म्यूज़िक लगातार बजता रहता है।

मलंग गाना भी सुनाई देता है। इन सबके इतर सबसे खतरनाक अनिल कपूर दिख रहे हैं।

बता दे कि यह किलर फ़िल्म 7 फरवरी को पर्दे पर उतरेगी।

















