मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ की रोमांटिक फोटो की शेयर, करीना कपूर ने कमेंट कर पूछ लिया ये सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: January 3, 2021 19:26 IST2021-01-03T14:06:29+5:302021-01-03T19:26:32+5:30

Next

मलाइका अरोड़ा इस समय अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ गोवा में नए साल की छुट्टियां मना रही हैं। पिछले एक हफ्ते से ही मलाइका और अर्जुन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं।

अब नए साल के तीसरे ही दिन मलाइका ने बिकीनी में अपनी एक दिलकश तस्वीर शेयर की है

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर करीना कपूर ने रिएक्शन देते हुए उनसे एक सवाल पूछा है।

मलाइका अरोड़ा ने फोटो शेयर कर लिखा था: "एक नई सुबह, एक नया दिन, ये एक नया साल है।" मलाइका की इस फोटो पर करीना कपूर ने कॉमेंट किया: "मेरे दो फेवरेट्स, आज मेन्यू में क्या है?"

साथ ही, मलाइका ने नए साल के तीसरे ही दिन सुबह अपनी स्विमसूट में यह सुपरहॉट तस्वीर शेयर की है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं।

अर्जुन कपूर ने पिछले साल अपने बर्थडे के दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात को सावर्जनिक भी कर दिया था।