पुणे: दबंग टूर शो में सलमान खान की 'दबंगई' लेकिन प्रेस कॉफ्रेंस में कैटरीना ने छीना माइक! देखें तस्वीरें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 25, 2018 14:20 IST2018-03-25T14:10:15+5:302018-03-25T14:20:03+5:30

Next

शनिवार को दबंग भाई जान पुणे पंहुचे। यहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया।

पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी के छत्रपति स्टेडियम में शनिवार की रात बॉलीवुड कलाकारों के नाम रही।

शो से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने मराठी में बात करके सबको चौंका दिया।

सलमान ने कहा, ''मला एक कॉफ़ी पाहिजे, अहो कोणाला सांगा ना, आणि हो लवकर। मला पुण्याला येऊन छान वाटते"

इस शो में कैटरीना कैफ, डेज़ी शाह, सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

सलमान प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीब दो घंटे देरी से पहुंचे थे।

सलमान ने कहा, विदेशी जमीनों पर सफल टूर करने के बाद देश में दबंग टूर करने का फैसला लिया है।

बता दें कि सलमान खान इससे पहले दिल्ली में शो कर चुके हैं।

प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कैटरीना ने सलमान से माइक छीना तो सलमान ने कहा कि मेरी जिदंगी में ऐसा ही होता है।