टीवी पर महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभा चुकी हैं ये 6 एक्ट्रेस, देखें कौन हैं आपकी फेवरेट
By संदीप दाहिमा | Updated: May 13, 2020 15:58 IST2020-05-13T15:58:48+5:302020-05-13T15:58:48+5:30

रूपा गांगुली 1988 में रिलीज हुई महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभा चुकी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

साल 2013 में स्टार प्लस पर दिखाई गई महाभारत में पूजा शर्मा ने बहुत अच्छा अभिनय किया था और दर्शकों ने उनको बेहद पसंद भी किया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

फेमस टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट सेनगुप्ता ने सीरियल परमावतार श्री कृष्णा में द्रौपदी का रोल किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस मिताली नाग भी टीवी पर सीरियल द्रौपदी में पांचाली का किरदार निभा चुकी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी टीवी सीरियल 'सूर्य पुत्र कर्ण' में द्रौपदी का रोल निभाया था, मगर ये सीरियल दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल नही हुआ। (फोटो: इंस्टाग्राम)

टीवी और बॉलीवुड का जाना माना चेहरा अनीता हसनंदानी भी एकता कपूर के शो 'कहानी महाभारत की' में द्रौपदी का किरदार निभा चुकी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

















