कृति सेनन जुहू में इस कदर 'लुका छुपी' करती आईं नजर, तस्वीरें में देखें स्टाइलिश लुक

By ललित कुमार | Updated: February 25, 2019 12:59 IST2019-02-25T12:59:02+5:302019-02-25T12:59:02+5:30

Next

कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'लुका छुपी' को प्रमोट करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रही हैं।

हाल ही में कृति मुंबई के जुहू में सैलून सेशन के बाद इस कदर फैंस के साथ 'लुका छुपी' करती नजर आईं।

बता दें कृति की यह फिल्म 'लुका छुपी' अगले महीने 1 मार्च को रिलीज़ होने जा रही हैं।

इस फिल्म में कृति के अलावा कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना लीड रोल में नजर आएंगे।

इसके अलावा कृति फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

कृति आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ लीड में भी नजर आएंगी।

इस तस्वीर में कृति फैंस के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।

कृति ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम फिल्म 'हीरोपंती' से रखा था, इस फिल्म में कृति टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं थी।

इसके बाद कृति शाहरुख खान, काजोल और वरुण धवन की फिल्म 'दिलवाले' में नजर आईं थी।

तस्वीरों का कृति का क्यूट और स्टाइलिश देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।