Loveratri New Song Tera Hua: चैट करने के बाद वरीना हुसैन को स्कूटी पर घुमाते नजर आए आयुष शर्मा

By ललित कुमार | Updated: August 30, 2018 13:15 IST2018-08-30T13:15:10+5:302018-08-30T13:15:10+5:30

Next

वरीना हुसैन और आयुष शर्मा के फैंस ही नहीं बल्कि सलमान खान के फैंस भी फिल्म 'लवरात्रि' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म एक और नया गाना 'तेरा हुआ' आज मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

सलमान खान ने खुद इस ट्विटर पर इस गाने के रिलीज के बारे में जानकारी दी है।

इस गाने में आयुष और वरीना के बीच लव केमिस्ट्री काफी कूल लग रही हैं।

बता दें इस गाने को पाकिस्‍तानी सिंगर आतिफ असलम ने गाया है।

इस गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर के द्वारा लिखे गए हैं।

तनिष्क बागची ने इस गाने के खूबसूरत म्यूजिक को कंपोज़ किया है।

बता दें वरीना हुसैन और आयुष शर्मा की यह 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इस फिल्म से दोनों स्टार्स बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

वरीना की बात करें तो इससे पहले वरीना कैडबरी चॉकलेट के ऐड में नजर आ चुकी हैं।

गौर करने वाली बात यह भी है, कि इस अभिराज मिनावाला भी इस फिल्म से ही डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रहे हैं।